दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बदमाशों का तांडव, होटल हाईवे प्रिंस में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट।

 दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बदमाशों का तांडव, होटल हाईवे प्रिंस में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट।




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-कोटपूतली- दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित होटल हाईवे प्रिंस में करीब एक दर्जन बदमाशों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने होटल स्टाफ के साथ बेरहमी से मारपीट की और होटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए दहशत फैला दी। अचानक हुए इस हमले से होटल में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, करीब एक दर्जन बदमाश होटल में घुसे और आते ही मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। बदमाशों ने होटल के काउंटर को निशाना बनाते हुए वहां रखी करीब ०2 से ढाई लाख रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद होटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई। वारदात में होटल को करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इतना ही नहीं,बदमाशों ने होटल में खड़ी ग्राहकों की करीब आधा दर्जन गाड़ियों को भी निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर स्थित होटल में इस तरह की वारदात से आसपास के क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही सरुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

*हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*

करीब एक दर्जन बदमाशों द्वारा हाईवे स्थित होटल में घुसकर मारपीट,नकदी लूटने और लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही वारदात की पूरी हकीकत और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने