# भाई दूज पर कांग्रेस नेता हसीब खान ने गरीब परिवारों के बीच बांटी मिठाई, एक लाख डिब्बे वितरण का रखा लक्ष्य
### उतरौला विधानसभा क्षेत्र में दीपावली से लगातार जारी है मिठाई वितरण अभियान, छठ पूजा तक जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएगी मिठाई
जिला सम्वाददाता
उत्तर प्रदेश बलरामपुर। दीपावली और भाई दूज के पावन पर्व पर कांग्रेस नेता हसीब खान अपनी टीम के साथ गरीब, जरूरतमंद और वंचित परिवारों के बीच खुशियां बांटने में जुटे हुए हैं। दीपावली के पर्व से शुरू हुआ उनका मिठाई वितरण अभियान लगातार जारी है। हसीब खान ने उतरौला विधानसभा क्षेत्र में एक लाख मिठाई के डिब्बे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इस अभियान के तहत अब तक हजारों मिठाई के डिब्बे वितरित किए जा चुके हैं। हसीब खान का कहना है कि छठ पूजा तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा की जा सकें।
### बंगाली नाथ समाज के लोगों के बीच पहुंचे हसीब खान, दीपावली और भाई दूज की दी बधाई
इसी क्रम में आज कांग्रेस नेता हसीब खान बंगाली नाथ (दलित समाज) के राष्ट्रीय महामंत्री अतरनाथ से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों के साथ दीपावली और भाई दूज की खुशियां साझा कीं तथा लोगों को मिठाई वितरित कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
हसीब खान की इस पहल से समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहां मौजूद लोगों ने उनके इस प्रयास की जमकर सराहना की और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत करते हुए दीपावली की बधाई दी।
### 50 वर्षों से समाज के बीच नहीं पहुंचा कोई नेता, हसीब खान के आने पर छलका अतरनाथ का दर्द
इस मौके पर बंगाली नाथ (दलित समाज) के राष्ट्रीय महामंत्री अतरनाथ ने कांग्रेस नेता हसीब खान की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि हसीब खान उनके समाज के लोगों के बीच पहुंचे और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
अतरनाथ ने कहा कि इससे पहले कभी कोई नेता यहां नहीं आया। समाज के लोगों के सुख-दुख में शामिल होने और उनकी सुध लेने के लिए भी किसी ने पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि वह पिछले 50 वर्षों से देख रहे हैं कि राजनीतिक नेता उनके समाज के लोगों से दूरी बनाए रखते हैं।
उन्होंने कहा कि हसीब खान ने उनके बीच पहुंचकर न केवल समाज के लोगों का सम्मान बढ़ाया, बल्कि उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कर अपनापन भी दिखाया।
### आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बुजुर्गों ने दी दुआएं
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री अतरनाथ सहित वहां मौजूद बड़ी संख्या में समाज के लोगों और बुजुर्गों ने कांग्रेस नेता हसीब खान को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत के लिए दुआएं भी कीं।
हसीब खान की इस पहल को क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां बांटने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

