नगर निगम को हाथीवाला पार्किंग की सिक्युरिटी राशि
भुगतान करने के आदेश
उदयपुर, 20 नवम्बर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार जोशी ने नगर निगम, उदयपुर से टाऊनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग के कार्यादेश के समय ठेकेदार फर्म हेमा इंजिनियरिंग एण्ड फेब्रिकेशन वर्क्स द्वारा जमा करायी गयी सिक्युरिटी राशि 2,15,000/-रु. और उक्त राशि पर 14 मार्च 2023 से राशि भुगतान करने तक 9 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी भुगतान करने के आदेश पारित किये।
बताया गया कि नगर निगम, उदयपुर ने ठेकेदार फर्म हेमा इंजिनियरिंग एण्ड फेब्रिकेशन वर्क्स के लिए हाथीवाला पार्किंग का कार्यादेश दिया, जिस पर ठेकेदार फर्म हेमा इंजिनियरिंग एण्ड फेब्रिकेशन वर्क्स ने पहले वर्ष की निविदा राशि 21,50,000/-रु. जमा कराने के साथ सिक्युरिटी राशि 2,15,000/-रु. भी नगर निगम, उदयपुर में जमा करायी, लेकिन पार्किंग स्थल में गंभीर कमियां होने, पिलर से पानी टपकने, बेसमेंट में कई स्थानों पर पानी के फव्वारे फुटने, दीवारों से भी पानी रिसने, लिफ्ट चालू नहीं होने जैसी समस्याओं के कारण पार्किंग चालू होने जैसी स्थिति में नहीं रही। ठेकेदार फर्म हेमा इंजीनियरिंग एण्ड फेब्रिकेशन वर्क्स ने नगर निगम, उदयपुर में कई बार पत्र लिख इन समस्याओं को दूर करने का निवेदन किया, लेकिन उन्हें ठीक नहीं किया गया जिस पर ठेकेदार फर्म हेमा इंजीनियरिंग एण्ड फेब्रिकेशन वर्क्स ने एक वर्ष बाद ही पार्किंग चलाने में असमर्थता व्यक्त कर जमा सिक्युरिटी राशि 2,15,000/-रु. लौटाने का आग्रह किया, लेकिन नगर निगम, उदयपुर ने उल्टा सिक्युरिटी राशि जब्त करने के साथ ठेकेदार फर्म हेमा इंजीनियरिंग एण्ड फेब्रिकेशन वर्क्स को 3 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया, जिस पर ठेकेदार फर्म हेमा इंजीनियरिंग एण्ड फेब्रिकेशन वर्क्स ने न्यायालय में जमा सिक्युरिटी भुगतान कराने के लिए वाद प्रस्तुत किया। इस वाद पर माननीय न्यायालय ने अपने 13 अक्टूबर 2026 के आदेश से नगर निगम, उदयपुर द्वारा ठेकेदार फर्म हेमा इंजिनियरिंग एण्ड फेब्रिकेशन वर्क्स की सिक्युरिटी राशि जब्त करने को अनुचित मानते हुए यह आदेश पारित किया।
ठेकेदार फर्म की ओर से पैरवी अधिवक्ता राजेश सिंघवी ने की।
