श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित 


उदयपुर। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज वेरगटा बैठक द्वारा 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया युवा अध्यक्ष हेमंत सुथार ने बताया कि क्रिकेट में टूस डांगियान विजेता और नवानिया उपविजेता रही और वॉलीबॉल में टूस डांगियान विजेता और मोड़ी उपविजेता रही। टूस डांगियान के खुशाल द्वारा क्रिकेट में भेरुलाल के 108 रन का रिकॉर्ड तोड़ कर 121 रन की ऐतिहासिक पारी खेली गई खुशाल को भेरुलाल मेनार और मुकेश चंगेड़ी द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

अंडर 15 बैडमिंटन में प्रथम जीनल, द्वितीय मोनिश, अबोव 15 बैडमिंटन में प्रथम श्रुति द्वितीय विनीता ने स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ बच्चों के लिए भी बहुत सारे खेलो का आयोजन किया गया । बैठक अध्यक्ष चतुर्भुज जी द्वारा समाज के वरिष्ठजन, युवा साथियो एवं मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया गया, आयोजन में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह जी राणावत, विकास संस्थान अध्यक्ष चमन शेखर जी, डालचंद जी , भेरुलाल जी,पुरण जी, सुंदर लाल जी, राम लाल जी, दुर्गेश जी, रोशन जी, राजमल जी, हरिकिशन जी,रतन जी, नंदलाल जी और भी बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने