खेत में क्यारी बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और फरसी से हमला; गर्भवती महिला सहित कई घायल।

 खेत में क्यारी बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और फरसी से हमला; गर्भवती महिला सहित कई घायल।




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर के नोगांवा में खेत में क्यारी बनाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और फरसी से हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट में एक गर्भवती महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार,खेत में क्यारी बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों और फरसी से हमला कर दिया, जिसमें महिला सहित कई लोगों को चोटें आईं।

घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर कर दिया। घायलों में गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। खेत की क्यारी बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप लेने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने