पंप हाउस पर ड्यूटी करने पहुंचे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, सुबह मिल शव।

 पंप हाउस पर ड्यूटी करने पहुंचे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, सुबह मिल शव।



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित पंप हाउस पर ड्यूटी के दौरान एक पंप ड्राइवर  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार रात को नाइट ड्यूटी करने पहुंचे कर्मचारी शशि भाटिया का शव गुरुवार सुबह पंप हाउस परिसर में मिला। सुबह कर्मचारी का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कर्मचारी बुधवार रात को अपनी ड्यूटी पर पंप हाउस पहुंचा था। गुरुवार सुबह जब उसका शव पंप हाउस पर मिला तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

फिलहाल कर्मचारी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने