दीपावली पर ऐतिहासिक कुंड में होगा दीपोत्सव, नागरिकों से सहभागिता की अपील!

 दीपावली पर ऐतिहासिक कुंड में होगा दीपोत्सव, नागरिकों से सहभागिता की अपील!



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ के ऐतिहासिक कुंड के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य में जुटी कुंड जीर्णोद्धार एवं विकास समिति की ओर से दीपावली के अवसर पर विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से ऐतिहासिक कुंड को दीपों से रोशन करने और इसके संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

समिति की ओर से श्रमदान के बाद आयोजित विचार-विमर्श में निर्णय लिया गया कि रविवार, ०8 नवंबर 2026 को नियमित श्रमदान के स्थान पर रात्रि ०9 बजे कुंड परिसर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। समिति ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की है। साथ ही,नागरिकों से अपनी सुविधानुसार पांच दीपक साथ लाने का आग्रह किया गया है,ताकि ऐतिहासिक कुंड दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।

समिति परिवार ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे ऐतिहासिक कुंड के जीर्णोद्धार एवं विकास में सहयोग करें और राजगढ़ को बेहतर बनाने की दिशा में अपनी भागीदारी निभाएं।

इस दौरान किशोर मुखर्जी, वीरेंद्र दाधीच,दिनेश प्रधान, पवन नरूका,बंटी मिश्रा, संतोष शर्मा,राजू पटवा,पार्षद अनिल गुप्ता,प्रमोद शर्मा, किन्नर समाज तहसील अध्यक्ष रेखा बाई किन्नर व शिवानी बाई किन्नर,तीनों कान्हा,अर्पण,बसंती छिपा, राजकुमार सैनी,सुनील जांगिड़,लोकेश शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफ मिडिया पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष तथा अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी,पत्रकार मन्नू शर्मा, पत्रकार हुकम परेवा,पत्रकार प्रदीप शर्मा,पत्रकार अखिलेश शर्मा व अनेक पत्रकारों सहित काफी लोगों ने कुंड के विकास को लेकर अपने विचार रखे और इसके संरक्षण एवं विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने