चार्ज संभालने से पहले ही जनसेवा में जुटे नवनिर्वाचित सरपंच रमेश यादव, ढाणियों-मोहल्लों में पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 चार्ज संभालने से पहले ही जनसेवा में जुटे नवनिर्वाचित सरपंच रमेश यादव, ढाणियों-मोहल्लों में पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नवनिर्वाचित सरपंच रमेश यादव ने पदभार ग्रहण करने से पहले ही जनसेवा की पहल करते हुए गांव की ढाणियों और मोहल्लों में पहुंचकर जनसमस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर नजर आईं गंभीर समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित सरपंच ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पंचायत का चार्ज संभालने के बाद विकास कार्यों को गति दी जाएगी और आमजन की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच रमेश यादव का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनसे गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर उम्मीदें जताईं। राव कोठी के लोगों ने पानी की गंभीर समस्या बताई इस पर नवनिर्वाचित सरपंच ने विधायक कोटे से एक बोर करवाए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केदार शर्मा,महावीर शर्मा,कैलाश शर्मा,दिनेश यादव,रोहिताश्व बैरवा,श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफ मिडिया के तहसील उपाध्यक्ष तथा अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित काफी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने