दीपावली से पहले अलवर के बाजार में दुकानें हटाने को लेकर विवाद, दुकानदारों का प्रदर्शन।

 दीपावली से पहले अलवर के बाजार में दुकानें हटाने को लेकर विवाद, दुकानदारों का प्रदर्शन।



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- दीपावली के त्योहार से पहले अलवर के बाजार में दुकानें लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। वर्षों से मिट्टी के बर्तन, दीपक,फूल-मालाएं और अन्य पूजन सामग्री बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले छोटे दुकानदारों ने दुकानें हटाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया।

दुकानदारों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया और विरोध जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि त्योहार के समय दुकानें हटाने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा।

दीपावली के नजदीक आने के साथ ही बाजार में दुकानें लगाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से अपनी आजीविका को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकालने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने