ऐतिहासिक कुंड के जीर्णोद्धार के लिए सार्वजनिक बैठक आयोजित।

 ऐतिहासिक कुंड के जीर्णोद्धार के लिए सार्वजनिक बैठक आयोजित।




०2 अक्टूबर से शुरू होगा श्रमदान,हर रविवार दो घंटे चलेगा अभियान!


*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ के ऐतिहासिक गंणगोरी कुंड के जीर्णोद्धार एवं इसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कुंड परिसर में समर्पित नागरिकों की सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुंड की साफ-सफाई,मरम्मत, सौंदर्यीकरण,रोशनी एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

राजगढ़ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में "कुंड जीर्णोद्धार व विकास समिति राजगढ़" का गठन किया गया। कुंड के जीर्णोद्धार एवं विकास की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि राजगढ़ वेलफेयर सोसायटी की भूमिका इस अभियान के शुभारंभकर्ता के रूप में रहेगी, जबकि जीर्णोद्धार कार्यों का क्रियान्वयन नवगठित समिति द्वारा किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गांधी जयंती के अवसर पर ०2 अक्टूबर को सुबह ०8 से 10 बजे तक श्रमदान के साथ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक रविवार को सुबह ०8 से 10 बजे तक नियमित रूप से श्रमदान किया जाएगा। नागरिकों ने ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और कुंड को विकसित कर शहर के लोगों के लिए आकर्षक स्थान बनाने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

बैठक में पार्षद अनिल गुप्ता, पार्षद पति दिनेश प्रधान, महंत दिलीप मुखर्जी,प्रभु दयाल शर्मा,मोतीलाल पटवा, गुलाब चंद हलवाई,सुरेंद्र, पद्मा गोयल,बंटी,पवन नरुका, गोपाल बिच्छू,जितेंद्र,लखन, राजेश,सुरेश,रामबाबू,अजय, पुरेंद्र,राजकुमार,अनिल योगी, देवांश सहित किन्नर बहनें, पत्रकार बंधु तथा सर्वसमाज के महिला-पुरुष मौजूद रहे।

कुंड के आसपास रहने वाले लोगों सहित अन्य नागरिकों ने भी जीर्णोद्धार अभियान में भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में राजगढ़ के वेलफेयर के लिए समर्पित सभी नागरिकों से ऐतिहासिक कुंड के जीर्णोद्धार में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

बैठक का संचालन किशोर मुखर्जी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने