डॉ. बन्नाराम मीणा के 48वें जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, वन मंत्री संजय शर्मा ने काटा केक।

 डॉ. बन्नाराम मीणा के 48वें जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, वन मंत्री संजय शर्मा ने काटा केक।




*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- भाजपा नेता डॉ. बन्नाराम मीणा के 48वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैतृक गांव परवैणी में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने केक काटकर डॉ. बन्नाराम मीणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष मीणा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

डॉ. बन्नाराम मीणा के अलवर से अपने पैतृक गांव परवैणी पहुंचने के दौरान माचाड़ी कस्बे सहित मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। कई स्थानों पर डॉ. बन्नाराम मीणा का साफा पहनाकर तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष मीणा का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। स्वागत के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

जन्मदिन के अवसर पर डॉ. बन्नाराम मीणा की ओर से उनके पैतृक गांव परवैणी में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने डॉ. बन्नाराम मीणा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने