‘मोहिनी की महफिल’ बनी आकर्षण का केंद्र, भर्तृहरि-पिंगला के श्रृंगार प्रसंग ने मोहा मन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- श्री राजर्षि अभय समाज,अलवर की ओर से पारसी शैली पर आधारित ऐतिहासिक नाटक महाराजा भर्तृहरि का मंचन किया गया। नाटक के श्रृंगार शतक में महाराजा भर्तृहरि और महारानी पिंगला के प्रेम प्रसंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,वहीं ‘मोहिनी की महफिल’ आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी।
महारानी पिंगला के हिंडोला क्रीड़ा दृश्य में महाराजा भर्तृहरि उनके सौंदर्य और प्रेम में इतने डूब जाते हैं कि राजकार्य तक भूल जाते हैं। महाराजा द्वारा स्वयं महारानी को झूला झुलाने और उनके प्रति प्रेम समर्पित करने के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित किया।
वहीं,मोहिनी की महफिल के प्रसंग में सेठ मायादास द्वारा मोहिनी को नृत्यांगना बनाए जाने और क्रूरसिंह (गुरु गोरखनाथ) के उस पर मोहित होने का रोचक चित्रण किया गया। इस दौरान नैनसुख, लाला और पंडितजी के हास्य संवादों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
नाटक के इन प्रसंगों में महाराजा भर्तृहरि की भूमिका में ललित मिश्रा,महारानी पिंगला के रूप में कुमारी अनुष्का जैन,मोहिनी के रूप में गीता नरूका,क्रूरसिंह के रूप में अंकित शर्मा,सेठ मायादास के रूप में देवराज शर्मा,चंद्रशेखर शास्त्री के रूप में राकेश शर्मा,नैनसुख के रूप में जसवंत सैनी,लाला के रूप में हरीश शर्मा और पंडितजी के रूप में मनोज गोयल सहित अन्य कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय किया। मिडिया को यह जानकारी पंडित देवराज शर्मा
प्रचार मंत्री श्री राजर्षि अभय समाज, अलवर द्वारा दी गई

