श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट ने योग शिक्षा का किया शुभारंभ।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इमाम चौक, राजगढ़ में योग सत्र आयोजित, विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-राजगढ़- श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट की ओर से योग शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इमाम चौक, राजगढ़ में योग सत्र का आयोजन किया गया। पतंजलि वैलनेस के योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन कराए और योग के महत्व से अवगत कराया।
योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग महत्वपूर्ण है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से योग को गांव-गांव,ढाणी-ढाणी और शहरों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में सामाजिक संस्थाएं भी योग के प्रति जागरूकता बढ़ाकर इसे जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दे रही हैं, ताकि लोग स्वास्थ्य और आरोग्य प्राप्ति के लिए वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक पद्धति के रूप में योग को अपनाएं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शकुंतला मीना सहित शिक्षक नवीन चंद्र,ममता यादव,मधु, भूमिका,गुंजन,करिश्मा, दिलीप कोली आदि उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।
