एटक 31 अक्टूबर को मनाएगी 107वां स्थापना दिवस

 एटक 31 अक्टूबर को मनाएगी 107वां स्थापना दिवस




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की ओर से 31 अक्टूबर को 107वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी जिला महासचिव तेजपाल सैनी द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में बंबई में आयोजित सम्मेलन में एटक का गठन हुआ था। एटक ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ मजदूरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।

सैनी ने कहा कि वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण और मजदूरों के सामने बढ़ती चुनौतियों के खिलाफ एटक लगातार संघर्ष कर रही है।

स्थापना दिवस के अवसर पर सभी संगठनों से कार्यस्थलों और यूनियन कार्यालयों में झंडा फहराने,श्रमिकों की बैठक आयोजित करने तथा एटक के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा करने का आह्वान किया गया है। जिला एटक कार्यालय अलवर में भी झंडारोहण कर क्रांतिकारियों को याद किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने