भागवत कथा में राम जन्म एवं राम-जानकी विवाह का प्रसंग सुनाया।

 भागवत कथा में राम जन्म एवं राम-जानकी विवाह का प्रसंग सुनाया।



*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर जोहड़ा पटेल नगर स्थित वृंदावन चंद्रमा जी महाराज मंदिर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस कथा व्यास श्री रामानंद जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म एवं राम-जानकी विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भी वर्णन किया गया।

कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक सजीव झांकी सजाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक बधाइयां गाईं और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा व्यास श्री रामानंद जी महाराज ने भगवान के जन्म एवं विवाह प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया।

मंदिर पुजारी पंडित मोनू शर्मा व विवेकानंद शर्मा ने बताया कि कथा के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महिला मंडली की अध्यक्ष चंद्रा शर्मा के नेतृत्व में महिला मंडली की सदस्यों ने सत्संग एवं आयोजन में सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने