गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए गौ पुत्र ने हाथ जोड़कर की विनती।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):- आगरा- आगरा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने अभियान तेज करने का आह्वान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने ०1 अक्टूबर को देशवासियों और संगठन के कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर गौ माता की सेवा, रक्षा और सम्मान के लिए आगे आने की अपील की।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि “गौ सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर गौ माता की सेवा एवं रक्षा के लिए समर्पित करे। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से भी निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के कार्यों में जुटे रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ब्रज धाम के संतों द्वारा चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ में अधिक से अधिक लोग शामिल हों और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने देशवासियों से इस अभियान में आगे आकर सहयोग करने की अपील की।
धर्म दास महाराज ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि देशभर में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की टीमें गठित की जाएं, ताकि गौ सेवा एवं गौ रक्षा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर संत प्रेमानंद महाराज की शिष्या को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं और गौ भक्तों से गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
