अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सुधीर चौधरी के सख्त निर्देश।

 अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सुधीर चौधरी के सख्त निर्देश।




कोतवाली थाने का किया निरीक्षण,जनसुनवाई कर सुनी परिवादियों की समस्याएं।


*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (आईपीएस) ने गुरुवार को कोतवाली थाने का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की कार्यप्रणाली,विभिन्न रिकॉर्ड एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

एसपी ने थाने में जनसुनवाई करते हुए परिवादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवादियों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए।

इस दौरान एसपी ने सीएलजी सदस्यों,युवा सीएलजी सदस्यों एवं सुरक्षा सखियों के साथ बैठक भी की। आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। एसपी ने पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इसके बाद आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी सुधीर चौधरी ने अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराध, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध शराब,वांछित अपराधियों तथा हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

एसपी ने अधिकारियों से कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी समस्याओं के आवश्यक समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने