रक्तदान शिविर का आयोजन ०4 अक्टूबर को।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ भारत विकास परिषद की ओर से आगामी रविवार, ०4 अक्टूबर को खण्डेलवाल धर्मशाला,राजगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।
भारत विकास परिषद ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। परिषद ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
