गया श्राद्ध करने से पूर्वजों और पितरों की सद्गति होती है।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):- जयपुर- धार्मिक शास्त्रों एवं मान्यताओं के अनुसार गया जी में गया श्राद्ध एवं पिंडदान करने से पूर्वजों और पितरों को सद्गति प्राप्त होती है। अधोगति में विचरण कर रहे पितरों के निमित्त गया श्राद्ध को मोक्ष एवं सद्गति का श्रेष्ठ मार्ग माना गया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेश पाराशर श्योपुर के अनुसार शास्त्रों के अध्ययन के आधार पर अकाल मृत्यु अथवा पारिवारिक मोह आदि कारणों से किसी प्राणी की सद्गति नहीं हो पाने की मान्यता है। ऐसी स्थिति में परिवार पर पितृ दोष का प्रभाव होने की धार्मिक मान्यता बताई गई है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में प्राणी को उसके कर्मों के अनुसार 84 लाख योनियों में जन्म प्राप्त होने की बात कही गई है, जिसमें मनुष्य योनि को श्रेष्ठ माना गया है।
पंडित नरेश पाराशर के अनुसार मनुष्य जीवन में अपने पूर्वजों और पितरों की सद्गति के लिए गया श्राद्ध एवं गया पिंडदान को सरल और श्रेष्ठ धार्मिक उपाय बताया गया है। पितृ दोष अथवा पूर्वजों से संबंधित धार्मिक मान्यताओं के निवारण के लिए योग्य ब्राह्मणों के माध्यम से पितृ संहिता पाठ, पितृ सूक्त पाठ, श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं श्रीमद्भागवत कथा-पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठान किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन कर्मों से पितर प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि, सद्बुद्धि एवं शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
गया श्राद्ध के बाद भी पितरों का स्मरण जरूरी
पंडित नरेश पाराशर ने बताया कि पूर्वजों एवं पितरों की मृत्यु तिथि पर जल, अन्न एवं अन्य सामग्री अर्पित करना श्राद्ध एवं तर्पण कर्म कहलाता है। मृत्यु तिथि पर पितरों के निमित्त अग्नि में भोग लगाने तथा ब्राह्मण को भोजन कराने की भी धार्मिक परंपरा है।
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार गया श्राद्ध एवं पिंडदान के बाद पितरों को सद्गति प्राप्त हो जाती है। हालांकि इसके बाद भी पूर्वजों का स्मरण करते हुए तर्पण, ब्राह्मण भोजन एवं अन्य धार्मिक कार्य करते रहना चाहिए। जिस प्रकार देवताओं को भोग अर्पित किया जाता है, उसी प्रकार पितरों के निमित्त भी श्रद्धापूर्वक धार्मिक कर्म किए जा सकते हैं। मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होकर परिवार को सद्मार्ग, सद्बुद्धि और शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
ज्योतिष,जन्मपत्रिका,कुंडली फलादेश,यज्ञ,पूजा-पाठ एवं अन्य धार्मिक विषयों से संबंधित जानकारी के लिए जयपुर ज्योतिष शोध संस्थान से संपर्क किया जा सकता है।
