घाटला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत।

 घाटला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत।



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जीआरपी थाना क्षेत्र के घाटला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर अलवर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां शव को आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए रखवाया गया।

फिलहाल महिला की पहचान और ट्रेन की चपेट में आने की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने