वृंदावन चंद्रमा जी महाराज मंदिर में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर जोहड़ा पटेल नगर स्थित वृंदावन चंद्रमा जी महाराज मंदिर में मंगलवार को नंदोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्री राधा-कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार किया गया।
मंदिर के महंत पंडित मोनू शर्मा ने बताया कि नंदोत्सव के अवसर पर भगवान श्री राधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भजन-सत्संग के बाद भगवान को 51 किलो बर्फी का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसमें नंद बाबा, यशोदा मैया और श्रीकृष्ण कन्हैया के स्वरूपों को दर्शाया गया। झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
महिला मंडली की अध्यक्ष चंद्रा शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने भजन एवं सत्संग का आयोजन किया। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बधाइयां गाईं। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए और पूरा मंदिर परिसर जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
इस अवसर पर महिला मंडली की भगवती यादव, प्रेम सैनी, शकुंतला सैनी, मुकुट सैनी, मीरा सैनी, ममता सैनी, मीनू राजपूत, देवकी प्रजापत, सुनीता प्रजापत, वाक्लिनी पोसवाल, कृपा प्रजापत, चित्रा गुर्जर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
