स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर भूगोल के प्रायोगिक प्रशिक्षण शुरू।

 स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर भूगोल के प्रायोगिक प्रशिक्षण शुरू।



*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के तत्वावधान में स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर (स्वयंपाठी) भूगोल विषय के विद्यार्थियों का प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार, 22 सितंबर 2026 से शुरू हो गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा ने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थी संबंधित विभाग में संपर्क कर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र के अभाव में विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी संबंधित स्वयंपाठी परीक्षार्थियों से निर्धारित समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने