पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश।

 पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश।




*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):- नूरपुर- कठूमर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर गांव में विश्व मानक दिवस के अवसर पर मानक क्लब की ओर से ‘स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा में बीआईएस की भूमिका’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानक क्लब के 32 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से सौर ऊर्जा,ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता का संदेश दिया। उन्होंने चित्रों एवं नारों के जरिए दैनिक जीवन में बीआईएस मानकों के महत्व को भी रेखांकित किया।

प्रतियोगिता का आयोजन बीआईएस जिला रिसोर्स पर्सन एवं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और मानकों के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा बचत और सतत विकास के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने