लता मंगेशकर जयंती पर सजी सुरों की महफिल।

 लता मंगेशकर जयंती पर सजी सुरों की महफिल।



स्वर साधना म्यूजिकल ग्रुप ने दी स्वर कोकिला को संगीतमय श्रद्धांजलि, एक से बढ़कर एक गीतों ने बांधा समां।


*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):- जयपुर- भारत रत्न एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती के अवसर पर स्वर साधना म्यूजिकल ग्रुप की ओर से होटल ग्रैंड सफारी जयपुर में शानदार गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने लता मंगेशकर के सदाबहार गीतों सहित विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुतियां देकर संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर तक चली गीतों की इस महफिल में सुरों और संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा वातावरण संगीतमय हो उठा।

कार्यक्रम का आयोजन स्वर साधना म्यूजिकल ग्रुप की फाउंडर एवं सिंगर शीला जांगिड़ की ओर से किया गया। वे पिछले कई वर्षों से लता मंगेशकर की जयंती पर इस तरह के संगीत कार्यक्रम आयोजित करती आ रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राशी प्रोडक्शन के डायरेक्टर राकेश पाटीदार रहे। उन्होंने सभी सिंगर्स को शानदार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने स्वर साधना म्यूजिकल ग्रुप की फाउंडर एवं सिंगर शीला जांगिड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगीत साधना अपने आप में एक तपस्या है। शीला जांगिड़ द्वारा लगातार लता मंगेशकर की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर संगीत की इस परंपरा को आगे बढ़ाना सराहनीय है। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि भगवान उन्हें सुरों की मलिका बनने का आशीर्वाद दें और उनकी संगीत साधना निरंतर आगे बढ़ती रहे।

कार्यक्रम में ग्रुप एडमिन रघुनाथ सिंह ने शानदार एंकरिंग करते हुए पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। मंच पर एक के बाद एक कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा और श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लता मंगेशकर के अमर संगीत को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में लीला शर्मा,ओम शर्मा,मेघराज सिंह पंवार, अनिता छाबड़ा,नेहा सैनी, अरविंद सिंह,नंदिता सिंह, नवल सैनी,निहारिका परिहार, आनंद शर्मा,प्रतिभा शर्मा, आशीष जैन,प्रकाश जैन, सीमा शेखावत,मोहन कुमार, अफसर अली,प्रकाश चंद, मुकेश शर्मा,सुनील गुप्ता, पूनम फुलवारिया,ममता शर्मा, जीएस भाटी,रामचंद्र मीणा, श्याम सुंदर मीणा,राकेश गोड़, किशन मेघानी,मेहरूनीसा अंसारी,भारती सिंह,दीप्ति ओझा,उमा श्रीवास्तव,मनीष माथुर,जितेंद्र भारद्वाज,सरोज दुग्गड़,लोकेश सहल,राजेश भटनागर,सुरेंद्र शारदा,प्रदीप नैथानी,नवल किशोर मिश्रा, भावना गोयल एवं नरेंद्र कुमार सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में मौजूद संगीतप्रेमियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए जमकर तालियां बजाईं। लता मंगेशकर के गीतों की यादों और कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने