थाना अधिकारी रायसर ने सुनी ठाकुर जी की फरियाद

  थाना अधिकारी रायसर ने सुनी ठाकुर जी की फरियाद


मंदिर माफी की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं में हड़कंप




*रायसर, जयपुर।* कस्बे के समीप ग्राम ताला-जोड़ा चौकी के पास ठाकुर श्री मुरली मनोहर जी मंदिर की माफी की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर कॉलोनी काटने का मामला सामने आया है।


मंदिर पुजारी राजेश कुमार शर्मा व प्रार्थीगणों ने इस संबंध में थाना अधिकारी, थाना रायसर को लिखित में शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि खसरा नंबर 350, 120 और 382 जो कि मंदिर माफी की भूमि है, पर कुछ अपराधी तत्वों व भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है।


*तत्काल कार्रवाई*

फरियाद मिलते ही थाना अधिकारी महोदय राजपाल सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा। पुलिस को आता देख मौके पर मौजूद भू-माफिया फरार हो गए।


इसके बाद थाना अधिकारी महोदय राजपाल सिंह ने तत्काल परिवार दर्ज कर एक प्रति प्रार्थीगणों को उपलब्ध करवाई और शीघ्र ही अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।


थाना अधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों व पुजारी समाज में संतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे लगा कि आखिरकार ठाकुर जी की फरियाद थाना अधिकारी रायसर ने सुन ली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने