जयपुर में राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज ने गौ पुत्रों को दिया आशीर्वाद।
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन को तेज करने का आह्वान।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-जयपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की ओर से देशभर में गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज ने उपस्थित गौ पुत्रों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौ पुत्र राकेश सराधना (कोटपूतली), जिला महामंत्री गौ पुत्र राजू गुर्जर, जिला मंत्री गौ पुत्र विकास सहित अनेक गौ पुत्रों ने स्वामी गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वामी गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज ने कहा कि देश में गौ हत्या करने और कराने वाले लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने गौ सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से भारत सरकार, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
