बिगागावां आयुर्वेदिक औषधालय में मनाया आयुर्वेद दिवस, 30 रोगियों की जांच कर दी औषधियां।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-लक्ष्मणगढ़- अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बिगागावां स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान चिकित्सक एवं उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया तथा आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला।
वैद्य चेतन प्रधान ने बताया कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर करीब 30 रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार औषधियां वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा-अर्चना भी की गई।
वैद्य चेतन प्रधान ने कहा कि शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति तन-मन और शरीर से अस्वस्थ महसूस करने लगता है। आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने और अनेक रोगों से बचाव में सहायता मिल सकती है। उन्होंने नियमित योग और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में योग प्रचारक केदारनाथ डारविन, जाह्नवी दीक्षित, नीलम, मनोज, अमित गुर्जर, खान, अशोक एवं जीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

