अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष से मिला अलवर सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल।

 अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष से मिला अलवर सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल।




राजस्थान में अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं से कराया अवगत,अध्यक्ष का अलवर आने का निमंत्रण।


*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर जिला सिख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सरदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में नई दिल्ली पहुंचा और अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल से उनके कार्यालय परिसर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान,विशेषकर अलवर जिले में अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से आयोग के अध्यक्ष को अवगत कराया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल को अल्पसंख्यक आयोग का नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अलवर सिख समाज की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप सरोपा पहनाया गया तथा अलवर की प्रसिद्ध मिठाई कलाकंद खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल ने अलवर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से राजस्थान में अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की तथा अलवर आने का निमंत्रण स्वीकार करने की बात कही। उनके अलवर आगमन को लेकर सिख समाज में उत्साह का माहौल है।

प्रतिनिधिमंडल में सरदार कुलवंत सिंह,सरदार हरजीत सिंह उर्फ जीता,सेवानिवृत्त सूबेदार सरदार गोपाल सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार सरदार गुरबचन सिंह,सरदार दिलीप सिंह डोगरा,बलवीर सिंह, फौजी वीर सिंह,गुरनाम सिंह, सुखपाल सिंह,जय सिंह सहित सिख समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने