योगासन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए विजेता

 योगासन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए विजेता



 उत्तर प्रदेश शिवपुरा बलरामपुर। स्थानीय मोहन लाल राम लाल इंटर कॉलेज शिवपुरा में गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने योगासन का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अम्बरीष पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।


सब जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में आनंद त्रिगुणायत ने प्रथम, मोहित कसौधन ने द्वितीय और विराट मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नैन्सी प्रथम, वैष्णव द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं।


जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में विवेकानंद प्रथम, अतुल कश्यप द्वितीय और आशुतोष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम, तृप्ति ने द्वितीय और सरोजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।


सीनियर वर्ग के बालक वर्ग में कृष्ण कुमार ने प्रथम, हिमांशु यादव ने द्वितीय और शिवा कसौधन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आफरीन प्रथम, सोनल द्वितीय और राधा तृतीय रहीं।


जनपदीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी तीन अक्टूबर को जगत जीत इंटर कॉलेज, श्रावस्ती में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य अम्बरीष पाण्डेय ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।


इस मौके पर प्रधानाचार्य अम्बरीष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं के खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार और एसजीएफआई की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों को मेडल जीतने पर 80 हजार, 50 हजार और 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जा रही है। साथ ही खेल कोटे के माध्यम से खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।


इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल, पंकज पांडे, अर्पण पाण्डेय, उमेश तिवारी, नवीन पाल, मदन लाल, संयोजक अभय शंकर, प्रेम चन्द्र शुक्ला समेत दर्जनों शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने