चाणक्य रथ यात्रा को लेकर 25 सितंबर को दिल्ली में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):- दिल्ली- अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति, दिल्ली प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक 25 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ, बवाना-जखीरा दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय भगवान परशुराम भवन, 3/2, अमर कॉलोनी, जखीरा, दिल्ली में किया जाएगा।
बैठक में आगामी 24 अक्टूबर 2026 को पटना से प्रारंभ होने वाली चाणक्य रथ यात्रा को लेकर दिल्ली की विभिन्न ब्राह्मण समाज संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक चर्चा की जाएगी। रथ यात्रा की तैयारियों, सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा।
अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति,दिल्ली प्रांत की ओर से ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं से अपील की गई है कि चाणक्य रथ यात्रा से पूर्व आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और यात्रा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
