बिहार BPSC में SDM बनीं मालाखेड़ा की बेटी संतोष चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की वर्षा और साफा-माला पहनाकर किया सम्मान; बेटी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर।

 बिहार BPSC में SDM बनीं मालाखेड़ा की बेटी संतोष चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत,

ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की वर्षा और साफा-माला पहनाकर किया सम्मान; बेटी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर।




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-मालाखेडा़- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में SDM पद पर चयनित होकर अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली गांव बीजवाड़ नरूका निवासी संतोष चौधरी का रविवार को मालाखेड़ा में सर्व समाज की ओर से भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गांव पहुंचने से पहले मालाखेड़ा में संतोष चौधरी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। चौरासी जाट महासभा के अध्यक्ष मास्टर मूलचंद चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में निवर्तमान चेयरमैन हिम्मत सिंह चौधरी ने समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जुलूस निकाला गया और संतोष को साफा पहनाकर, फूल-मालाओं से लादकर तथा पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों समाजबंधुओं, युवाओं,महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि संतोष चौधरी ने अपनी मेहनत और लगन से साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवाओं में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।

गौरतलब है कि संतोष चौधरी वर्तमान में दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी भी कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और देश का नाम और अधिक रोशन करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने