यूजीसी विनियम के विरोध में गूंजी जयपुर की आवाज, 'सवर्ण न्याय पदयात्रा' का राष्ट्रीय सवर्ण दल ने किया भव्य स्वागत।

 यूजीसी विनियम के विरोध में गूंजी जयपुर की आवाज, 'सवर्ण न्याय पदयात्रा' का राष्ट्रीय सवर्ण दल ने किया भव्य स्वागत।




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- यूजीसी विनियम के विरोध में करणी माता से शुरू हुई 'सवर्ण न्याय पदयात्रा' सोमवार को जयपुर पहुंची, जहां राष्ट्रीय सवर्ण दल राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रदेश प्रभारी डॉ. सुरेश चन्द शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया।

पदयात्रा का नेतृत्व महिपाल सिंह मकराना कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेशभर से पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यूजीसी विनियम के विरोध के साथ-साथ जातिगत आरक्षण नीति और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर अपनी आपत्तियां और मांगें भी उठाईं। कार्यकर्ताओं ने इन नीतियों को पक्षपातपूर्ण बताते हुए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया और पदयात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई।

राष्ट्रीय सवर्ण दल के प्रदेश संयोजक बेनी प्रसाद लाटा ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रखना है। उन्होंने पदयात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के अधिकारों और समान न्याय की मांग को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने