राजगढ़ नगर पालिका चुनाव: नामांकन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, तहसील परिसर में उमड़ा जनसैलाब।

 राजगढ़ नगर पालिका चुनाव: नामांकन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, तहसील परिसर में उमड़ा जनसैलाब।




*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर राजगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को तहसील परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करते नजर आए।

सुबह से ही तहसील परिसर में चुनावी माहौल बना रहा। विभिन्न वार्डों से आए प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने पहुंचे। इस दौरान समर्थकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया और परिसर में दिनभर चुनावी चर्चाओं का दौर चलता रहा।

नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्याशियों के पहुंचने के कारण तहसील परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

रविवार को अवकाश रहने के कारण नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी,जबकि सोमवार नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। ऐसे में अंतिम दिन बड़ी संख्या में अन्य प्रत्याशियों के भी नामांकन दाखिल करने पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

नगर पालिका चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के साथ ही राजगढ़ की सियासत भी पूरी तरह गर्मा गई है। अब सभी की निगाहें सोमवार पर टिकी हैं कि अंतिम दिन कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने