निकाय चुनाव में टिकट वितरण से पहले आकाश मिश्रा का बड़ा बयान!

 निकाय चुनाव में टिकट वितरण से पहले आकाश मिश्रा का बड़ा बयान!




UGC एक्ट के खिलाफ होगा मतदान, आरक्षण के खिलाफ नहीं— *लेकिन समीक्षा जरूरी*


जातिवादी एवं सवर्ण विरोधी राजनीतिक दलों के बहिष्कार का संघर्ष समिति ने लिया निर्णय, 30 अगस्त की बैठक में बनेगी मतदान की रणनीति।


*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर निकाय चुनावों में टिकट वितरण और चुनावी तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच संघर्ष समिति से जुड़े आकाश मिश्रा ने एक बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि आगामी चुनाव में मतदान किसी राजनीतिक दल के नाम पर नहीं, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों और राजनीतिक दलों के रुख को देखकर किया जाएगा।

आकाश मिश्रा ने कहा कि संघर्ष समिति का मुख्य विरोध UGC एक्ट और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति आरक्षण के खिलाफ मतदान करने की बात नहीं कर रही है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की आवश्यकता जरूर महसूस करती है।

उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक दलों की भूमिका को गंभीरता से देखा जाएगा। संघर्ष समिति ने ऐसे राजनीतिक दलों के बहिष्कार का निर्णय लिया है, जिन पर जातिवादी और सवर्ण विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया गया है।

*30 अगस्त को तय होगी मतदान की रणनीति*

आकाश मिश्रा ने बताया कि 30 अगस्त को आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में मतदान की रणनीति,राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के रुख का आकलन तथा आगे की चुनावी दिशा तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति का संदेश साफ है—

*“वोट दल को नहीं, मुद्दों को!”*

समिति का मानना है कि मतदाताओं को केवल पार्टी, जाति या पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों के आधार पर मतदान करने के बजाय शिक्षा,सामाजिक न्याय,कानून,विकास और जनहित के मुद्दों पर उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों की भूमिका का मूल्यांकन करना चाहिए।

निकाय चुनाव से पहले आए इस बयान को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजरें 30 अगस्त की बैठक पर टिकी हैं, जिसमें संघर्ष समिति आगामी मतदान को लेकर अपनी अंतिम रणनीति और दिशा स्पष्ट कर सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने