शिवचरण गुर्जर बने अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के दौसा जिलाध्यक्ष।
राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने दो वर्ष के लिए की नियुक्ति,जल्द गठित होगी जिला कार्यकारिणी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- दौसा- दौसा-अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ(रजि.)ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए शिवचरण गुर्जर को दौसा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने उनकी नियुक्ति करते हुए उन्हें शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
शिवचरण गुर्जर मूल रूप से अलवर निवासी हैं और वर्तमान में बसवा (दौसा) में निवासरत हैं। उनकी नियुक्ति दो वर्ष के कार्यकाल के लिए की गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में महासंघ को दौसा जिले में नई मजबूती मिलेगी तथा समाज को संगठित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।
शिवचरण गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही गुर्जर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समाजजनों ने विश्वास जताया कि शिवचरण गुर्जर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ सामाजिक एकता और समाजहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

