श्री नानी बाई का मायरा: भक्ति रस में डूबेगा जयपुर
श्रीमान ओमप्रकाश जी एवं सीता देवी शारदा द्वारा चार दिवसीय भक्ति सत्संग का भव्य आयोजन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- श्रद्धा,भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा,जब जयपुर में श्रीमान ओमप्रकाश एवं सीता देवी शारदा की ओर से चार दिवसीय ‘श्री नानी बाई का मायरा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 14 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक खंडेलवाल महासभा भवन,जनोपयोगी भवन के पास,शास्त्री नगर, जयपुर में आयोजित होगा।
प्रसिद्ध कथावाचक शास्त्री श्रीगिरधर स्वामी जी के सान्निध्य में होने वाली इस संगीतमय कथा में नरसी भक्त के जीवन,उनकी अटूट भक्ति, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा तथा नानी बाई के मायरे की भावपूर्ण कथा का वर्णन किया जाएगा।
*प्रतिदिन शाम ०3 से ०7 बजे तक कथा*
कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम ०3 बजे से ०7 बजे तक होगा। कथा के दौरान भक्तिमय प्रसंगों के साथ मनमोहक झांकियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
14 अगस्त, शुक्रवार को नरसी भक्त जन्मोत्सव,शिव प्राप्ति,गोलोक में महारास दर्शन एवं कृष्ण कृपा प्रसाद का प्रसंग होगा।
15 अगस्त,शनिवार को नानी बाई का दहेज,पुत्र शामल मल दास विवाह,पिता एवं पत्नी का श्राद्ध तथा कृष्ण जी द्वारा नरसी भक्त की प्राण रक्षा का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा।
16 अगस्त,रविवार को नरसी जी की दोहती का विवाह, भात भरने हेतु प्रस्थान तथा कृष्ण का खाती रूप में आने का प्रसंग होगा।
17 अगस्त,सोमवार को सांवरिया सेठ द्वारा भात भरने का प्रसंग कथा का विशेष आकर्षण रहेगा।
*17 अगस्त को विशेष समय और भोजन प्रसादी*
आयोजकों के अनुसार 17 अगस्त 2026 को कथा का समय विशेष रूप से प्रातः 10 बजे से दोपहर०1 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भक्तिमय आयोजन का लाभ लेने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने का आह्वान किया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष व अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी
प्रवक्ता: शास्त्री श्रीगिरधर स्वामी जी द्वारा दी गई
