फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का आरोप, डेढ़ लाख का आटा लेने वाले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

 फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का आरोप, डेढ़ लाख का आटा लेने वाले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।




*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर शहर के केडलगंज क्षेत्र में एक दुकानदार ने युवक पर करीब डेढ़ लाख रुपये का आटा खरीदने के बाद फर्जी ऑनलाइन पेमेंट करने का आरोप लगाया है। मामला उस समय सामने आया जब आरोपी युवक दोबारा दुकान पर पहुंचा।

दुकानदार के अनुसार युवक ने पहले दुकान से बड़ी मात्रा में आटा खरीदा था और भुगतान ऑनलाइन किए जाने की बात कही थी। बाद में दुकानदार को भुगतान को लेकर संदेह हुआ और जांच करने पर ऑनलाइन पेमेंट फर्जी होने का आरोप सामने आया।

दुकानदार का कहना है कि जब युवक दोबारा दुकान पर पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ऑनलाइन भुगतान वास्तव में फर्जी था या किसी तकनीकी अथवा अन्य कारण से भुगतान संबंधित विवाद उत्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने