राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय की मांग बनी बच्चों की आवाज।

 राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय की मांग बनी बच्चों की आवाज।


बच्चों ने सोशल मीडिया के जरिए उठाई आवाज, बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय की मांग अब केवल जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि कस्बे के नन्हे-मुन्ने बच्चों की आवाज भी बन गई है। लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच अब बच्चों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांग बुलंद करना शुरू कर दिया है।

बच्चों की यह पहल सीधे तौर पर शिक्षा और बेहतर भविष्य से जुड़ी उम्मीदों को सामने रखती है। उनका कहना है कि राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। ऐसे में यह मांग महज एक नए स्कूल की मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुकी है।

*अब सरकार के फैसले का इंतजार*

केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर लंबे समय से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। अब बच्चों के इस अभियान के बाद लोगों की नजर प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिक गई है। सवाल यही है कि राजगढ़ को केंद्रीय विद्यालय की सौगात कब मिलेगी और इस मांग पर कब ठोस पहल होगी?

बच्चों की उठती आवाज ने राजगढ़ की इस मांग को नया स्वर दे दिया है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस भावनात्मक एवं शैक्षणिक मांग को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

बच्चों की आवाज... राजगढ़ की मांग!

राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय अब बने जन-जन की पुकार।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने