वन मंत्री संजय शर्मा खुद धरने पर, अपनी ही सरकार के खिलाफ उठी आवाज!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राजस्थान की भाजपा सरकार में वन मंत्री संजय शर्मा के धरने पर बैठने की खबर ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री को ही अपनी मांगों के समर्थन में धरने का रास्ता अपनाना पड़े, तो यह सरकार की कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
राजनीतिक गलियारों में अब सवाल उठ रहा है कि जब सरकार का मंत्री ही अपनी बात मनवाने के लिए धरने पर बैठने को मजबूर हो, तो आम जनता की समस्याओं की सुनवाई किस तरह और कितनी प्रभावी ढंग से होती होगी?
वन मंत्री के धरने को लेकर विपक्ष को भी सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। विपक्ष का कहना है कि सत्ता में बैठे मंत्री की आवाज यदि धरने के जरिए उठानी पड़े, तो यह शासन-प्रशासन के बीच समन्वय की स्थिति को उजागर करता है।
हालांकि, मंत्री संजय शर्मा के धरने के पीछे की ठोस मांग और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक स्थिति सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल मंत्री के धरने ने राजस्थान की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
