नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास।

 नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास।



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अलवर पॉक्सो नंबर-०2 कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ उस पर आर्थिक दंड भी लगाया।

अदालत के इस फैसले को पीड़िता के लिए न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी माना। सजा सुनाए जाने के बाद पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

कोर्ट के सख्त फैसले से स्पष्ट संदेश है कि नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों में कानून अपना कठोर रुख जारी रखेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने