श्रावण के पहले सोमवार पर भक्ति और हरियाली का अनूठा संगम, जन्मदिन पर पौधरोपण कर भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद।


 श्रावण के पहले सोमवार पर भक्ति और हरियाली का अनूठा संगम, जन्मदिन पर पौधरोपण कर भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट* 


(माचाड़ीअलवर):-अलवर- श्रावण मास के पहले सोमवार को अलवर जिले भर में आस्था,पर्यावरण संरक्षण और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।एक ओर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं,वहीं कई लोगों ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया और भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिव मंदिरों में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक,बेलपत्र,धतूरा और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा और धार्मिक माहौल बना रहा।

इस अवसर पर कई परिवारों ने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपने माता-पिता के साथ शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और जन्मदिन को धार्मिक एवं संस्कारपूर्ण तरीके से मनाया।

श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। पूरे माह शिवालयों में विशेष पूजा- अर्चना,जलाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहेगा। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रावण में सच्ची श्रद्धा से की गई शिव आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास होता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने