अलवर निकाय चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, मिनी सचिवालय में पुख्ता इंतजाम।

 अलवर निकाय चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, मिनी सचिवालय में पुख्ता इंतजाम।



*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडी़अलवर):-अलवर- अलवर नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को मिनी सचिवालय में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। बड़ी संख्या में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के नामांकन दाखिल करने पहुंचने को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

नामांकन के अंतिम दिन संभावित भीड़ को देखते हुए मिनी सचिवालय परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, वहीं नामांकन प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क, नामांकन कक्ष सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन का प्रयास है कि नामांकन के लिए पहुंचने वाले प्रत्याशियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। वहीं, समर्थकों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों के भी बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मिनी सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चुनावी माहौल बना रहने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने