जरूरतमंद 28 विद्यार्थियों को मिली शिक्षा की ‘उम्मीद’—अंत्योदय फाउंडेशन ने बांटी स्टेशनरी।

 जरूरतमंद 28 विद्यार्थियों को मिली शिक्षा की ‘उम्मीद’—अंत्योदय फाउंडेशन ने बांटी स्टेशनरी।



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- अलवर जिले के नारायणपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूवास में अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकार की इस पहल के तहत कुल 28 विद्यार्थियों को करीब 5,600 रुपये मूल्य की शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में ऐसे विद्यार्थी,जो माता-पिता में से किसी एक अथवा दोनों के स्नेह से वंचित हैं,साथ ही मेधावी एवं दिव्यांग विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई। विद्यार्थियों को रजिस्टर, कॉपियां,पेन,पेंसिल,फोल्डर, स्केल,ज्योमेट्री बॉक्स,ड्राइंग बुक,रबड़,शार्पनर,‘मेरी पहली पुस्तक’ सहित अन्य उपयोगी शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

यह सहयोग प्रेरक शिक्षक लक्ष्मी कान्त स्वामी के प्रयासों से वरिष्ठ अध्यापक गजराज खजुरिया,निवासी चित्तौड़गढ़ के माध्यम से अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा उपलब्ध कराया गया। विद्यालय प्रशासन ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नई प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार मीणा,पीईईओ खरकड़ी कलां प्रतिनिधि व्याख्याता अनिल कुमार जांगिड,अध्यापक भूप सिंह जाट,संतोष कुमार सिंघल, लक्ष्मी कान्त स्वामी,प्रियंका चौधरी,कविता रजवानी, मनीषा मीना,रजनी यादव, सहायक कर्मचारी सुनील कुमार सहित विद्यार्थी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने