हरियाली अमावस्या पर 101 अमरूद के पौधों का वितरण, पौधे पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति की ओर से पर्यावरण महायज्ञ का आयोजन किया गया। समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय परिसर में अर्जुन,सैमल सहित छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। वहीं विद्यार्थियों को 101 अमरूद के पौधे वितरित किए गए। पौधे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजकुमार यादव रहे,जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवीसहाय जांगिड़ ने की। विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री पिंकी मीना,पुलिस सुरक्षा सखी कृपा देवी एवं पर्यावरण प्रेमी विकास चौधरी रहे। मंच संचालन बनवारी लाल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर सीबीईओ राजकुमार यादव ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे जीवनभर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
समिति की ओर से विद्यार्थियों को अपने-अपने पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यार्थियों ने भी पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण को जन-अभियान बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं हरित पर्यावरण तैयार करने का संकल्प लिया। समिति की ओर से धामेंडा धाम में वृक्षारोपण के लिए 500 पौधे भी पहुंचाए गए।
इस मौके पर सुरेश किराड, उर्मिला टांक, कालूराम मीणा, कमलेश, कृपाशंकर पारिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
