पथ विक्रेताओं के अधिकारों पर कन्वेशन 28 नवम्बर को

 पथ विक्रेताओं के अधिकारों पर कन्वेशन 28 नवम्बर को


नेशनल हॉकर्स फैडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 से 30 नवम्बर तक उदयपुर में।


उदयपुर, 24 नवम्बर। पथ विक्रेताओं के रोजगार, सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और जलवायु बदलाव पर नेशनल हॉकर्स फैडरेशन और ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन (सीटू से सम्बद्ध) के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे माछला मगरा, उदयपुर स्थित गुजराती समाज धर्मशाला में कन्वेशन आयोजित किया जावेगा।


यह जानकारी देते हुए नेशनल हॉकर्स फैडरेशन के राज्य संयोजक याकूब मोहम्मद ने बताया कि कन्वेशन में नेशनल हॉकर्स फैडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ट्रेड यूनियन नेता, पार्षद एवं ठेला फुटपाथ व्यवसायी भाग लेंगे।


याकूब मोहम्मद ने बताया कि इस कन्वेशन के साथ नेशनल हॉकर्स फैडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 से 30 नवम्बर तक गुजराती समाज की धर्मशाला में आयोजित की जावेगी। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ पथ विक्रेताओं के मुद्दों पर चर्चा कर संघर्ष की रूपरेखा तय की जावेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने