बसवा में परशुराम सेना ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और पार्षदों का किया नागरिक अभिनंदन।
चेयरमैन छोटेलाल गुर्जर ने परशुराम सर्किल निर्माण का दिया आश्वासन, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम देंगे 10-10 फीट के दो स्टील के फरसे।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-बसवा- दौसा जिले के बसवा कस्बे में परशुराम सेना नगर कार्यकारिणी बसवा की ओर से रविवार को श्री श्री 1008 श्री कल्याण जी महाराज मंदिर परिसर में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का भव्य स्वागत और नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों का साफा,शॉल,दुपट्टा, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में बसवा में भगवान परशुराम के नाम पर सर्किल निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। नगर पालिका अध्यक्ष छोटेलाल गुर्जर ने इसके निर्माण के लिए शीघ्र उचित स्थल चिन्हित कर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। वहीं,परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने प्रस्तावित सर्किल पर 10-10 फीट लंबे दो स्टील के फरसे भेंट करने की घोषणा की।
*दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ*
कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम सेना बसवा के नगर अध्यक्ष प्रितेश कुमार शर्मा ने की,जबकि मंच संचालन नगर कार्यकारिणी सलाहकार नीरज मिश्रा ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भगवान परशुराम और कल्याण जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
समारोह में नगर पालिका बसवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटेलाल गुर्जर (ईंटोंडा),उपाध्यक्ष शकुन्तला सोडिया,पालिका सदस्य प्रताप सिंह राजावत,शिव कुमार अवस्थी,कीर्ति गुप्ता एवं पार्षद प्रतिनिधि श्याम सुंदर व्यास का अभिनंदन किया गया। महिला जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
*शीघ्र होगा परशुराम सर्किल का निर्माण* - *छोटेलाल गुर्जर*
नगर पालिका अध्यक्ष छोटेलाल गुर्जर ने सम्मान के लिए परशुराम सेना एवं सर्व ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बसवा में परशुराम सर्किल निर्माण के संबंध में परशुराम सेना की ओर से दिए गए ज्ञापन पर संज्ञान लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सर्किल निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनभावनाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उनके इस आश्वासन पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
*सर्किल पर लगाए जाएंगे 10-10 फीट के दो स्टील के फरसे*
परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने अपने संबोधन में घोषणा की कि बसवा में प्रस्तावित परशुराम सर्किल पर उनकी ओर से 10-10 फीट लंबे दो भव्य स्टील के फरसे (परशु) भेंट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके व्यक्तित्व से समाज को प्रेरणा मिलती है। प्रस्तावित सर्किल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनेगा।
सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश
सर्व ब्राह्मण समाज बसवा के संरक्षक रमाकांत मिश्रा ने परशुराम सेना की पहल की सराहना करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर सम्मानित करना सकारात्मक प्रयास है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता,आपसी सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि नगर के विकास और जनहित के कार्यों में मिलकर योगदान देंगे।
परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर कार्यकारिणी की बैठक में सवर्ण समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों को एक मंच पर सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा गया था। कार्यकारिणी ने इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया और उसी निर्णय के अनुरूप समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सहभागिता और पारस्परिक सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
*जरूरतमंदों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर* : *रवि पालीवाल*
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं परशुराम सेवा समिति बांदीकुई के संस्थापक रवि पालीवाल ने कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज और क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने सामाजिक संगठनों से जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
परशुराम सेना के विधि प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट उमेश व्यास ने बसवा नगर कार्यकारिणी की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। समारोह को श्याम सुंदर व्यास,कुन्दन राम शर्मा एवं पार्षद प्रताप सिंह राजावत ने भी संबोधित किया।
अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
समारोह में परशुराम सेना राजस्थान के प्रभारी विनोद कुमार शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा,विधि प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट उमेश व्यास,जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवि पालीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा सर्व ब्राह्मण समाज एवं प्रबुद्धजनों में रामावतार बंसिया,बद्री प्रसाद सोडिया,मनोहर सोडिया, बाबूलाल शर्मा,सीमा शर्मा, राजकुमारी शर्मा,राधेश्याम सोडिया,राकेश सोडिया, देवेन्द्र बालावत,जितेन्द्र नारद, बालकृष्ण पारीक,रजनीश सोडिया,राजेश बिंदा,दिनेश दाधीच,महेश सोडिया, ओमप्रकाश शर्मा,विजय जोशी एवं शंकर सोडिया सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।
परशुराम सेना नगर कार्यकारिणी की ओर से सलाहकार रवि जोशी एवं नीरज मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बिंदा,रामानन्द टिक्कीवाल,उपाध्यक्ष राजा सोडिया एवं डॉ. पंकज शर्मा, राहुल गौड़,योगेश हल्दीनिया, मंत्री घनश्याम सोडिया,दीपक कुमार बांका,कमल कुमार शर्मा तथा सदस्य सोनू शर्मा, हेमन्त सोडिया,नीरज शर्मा एवं टिंकू शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर अध्यक्ष ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष प्रितेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों,समाज के प्रबुद्धजनों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परशुराम सेना सामाजिक एकता,जनसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


