नवरात्र के पहले दिन करणी माता के दरबार पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा,प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

 नवरात्र के पहले दिन करणी माता के दरबार पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा,प्रदेश की खुशहाली की कामना की।





बाला किला की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन करणी माता मंदिर में नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा बाला किला की पहाड़ियों के बीच स्थित प्राचीन करणी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

नवरात्र के अवसर पर करणी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच माता के जयकारे गूंज रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नौ दिवसीय मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने की उम्मीद है।

बाला किला की पहाड़ियों के बीच स्थित करणी माता मंदिर अलवर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। नवरात्र के दौरान यहां श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिलती है। भक्त माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

वन मंत्री संजय शर्मा ने नवरात्र के पावन अवसर पर माता रानी के दर्शन कर प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में दर्शन के साथ ही नौ दिवसीय धार्मिक मेले की शुरुआत से क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल बन गया है। *वहीं दूसरी ओर* राजगढ कस्बे के माचाड़ी मार्ग पर स्थित दुर्गा माता, गायत्री माता, व माचाड़ी बाराही माता,गुगडोद में मनसा माता के मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि मेले का शुभारंभ हुआ ओर भक्त लोग नौ दिनों तक मंदिर परिसर में नौ दिनों तक नवरात्रि करने लगे।नो दिनों तक मंदिर परिसर में मेला सा लगा रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने