लिली ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर ग्रामीणों में दिखा खासा उत्साह।

 लिली ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर ग्रामीणों में दिखा खासा उत्साह।




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*


(माचाडीअलवर):-मालाखेडा - अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र की लिली ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान को लेकर गांव में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई। मौसम के बदलते मिजाज के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ और दिनभर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही।

चुनाव को लेकर गांव में लोकतंत्र के इस पर्व का उत्साह नजर आया। महिला, पुरुष और युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदान केंद्रों के आसपास ग्रामीणों की भीड़ लगी रही और पूरे दिन चुनावी माहौल बना रहा।

पंच-सरपंच चुनाव को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्सुकता दिखाई दी। मौसम में बदलाव के बावजूद मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। गांव में दिनभर चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर भी चलता रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने