28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर हल्दीना में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश।

 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर हल्दीना में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश।




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-मालाखेड़ा- अलवर जिले के मालाखेड़ा में आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से सोमवार को मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के हल्दीना गांव में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम पिंकी गुर्जर,सीओ सुनील कुमार तथा मालाखेड़ा थानाधिकारी किरण सिंह यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे। पुलिस बल ने गांव में मार्च कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने, कानून व्यवस्था का पालन करने तथा बिना किसी भय या दबाव के मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रशासन की नजर रहेगी।

चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हल्दीना गांव में निकाले गए फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने