डीजे प्रतिबंध को लेकर संचालकों से संवाद, नियमों के पालन की अपील

 डीजे प्रतिबंध को लेकर संचालकों से संवाद, नियमों के पालन की अपील


नगर पालिका अध्यक्ष बोले- कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी


जिला सम्वाददाता 


 उत्तर प्रदेश बलरामपुर। नगर क्षेत्र में डीजे संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध और शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को लेकर आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में डीजे संचालकों के साथ संवाद किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संचालकों से निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की।


अध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी आयोजन में प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों के अनुरूप ही उपकरणों का संचालन करने और ऐसा कोई कार्य नहीं करने की हिदायत दी गई, जिससे आमजन को परेशानी हो या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बने।


उन्होंने कहा कि नगर पालिका शासन के निर्देशों के अनुपालन के साथ नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन, नगर पालिका, आयोजकों और डीजे संचालकों के बीच सहयोग जरूरी है।


बैठक में संचालकों से स्पष्ट रूप से अपेक्षा की गई कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित नियमों के अनुसार ही डीजे का संचालन करेंगे। नगर पालिका की ओर से भी लोगों की सुविधा और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने